2013 - 2014 मेरे लिए सोशियल मीडीया पे एक व्यस्त साल रहा ! के नाम से बनाया गया हॅंडल काफ़ी जुड़ा रहा बाकी की दुनिया से ! टी वी, यूट्यूब पे भी मेरी सक्रियता काफ़ी रही ! मैं जीतने वीडियो इन दो सालो मे देखे शायद ही पूरी ज़िंदगी मे कभी इतना देखा हो ! 2014 का चुनाव मेरे लिए एक संघर्षपूर्ण यात्रा की तरह था जिसका अंत आशर्यजनक रूप से सुखद रहा ! वैसे मेरी यात्रा की कोई महत्ता नही है इस सौ करोड़ के देश मे और मैं वोट भी नही दिया फिर भी इस बार जितना मैंने अपने आप को व्यक्तिगत रूप से चुनाव से जुड़ा पाया शायद कभी ऐसा नही हुआ !
इस दो साल के अनुभव को शब्दों मे पिरोना चाहूं तो मैं के वर्चुयल सैनिक था ! किसी ने मुझे सैनिक बनाया हो ऐसी बात नही है पर खुद ब खुद अपने आप को सैनिक समझ लिया और लगातार उलझता रहा मोदी के विरोधियों से ! कभी आम आदमी पार्टी, कभी कॉंग्रेस, कभी सेक्युलर मीडीया, जो भी मोदी के खिलाफ लिखता,उसके विरोध मे मैं अपने हिसाब से तगड़े व्यंग करता ! काफ़ी रीट्वेट्स, मेंसन और फेव्रिट भी मिले ! लगा के मैं अकेले नही हूँ, मेरे साथ काफ़ी लोग हैं जो मेरी जैसी सोच रखते हैं ! काफ़ी सशक्त महसूस किया अपने आप को !
खैर, मेरे ट्वीटर पे बिताए पल इतने महत्वपूर्ण नही हैं ना ही इस ब्लॉग का टॉपिक. इस ब्लॉग का मुख्य प्रसंग 2104 के चुनाव नतीज़े और इसके पीछे के महीन तार जो अब कभी मीडीया मे कवर नही होगा उनको छूना है ! मेरे हिसाब से इस चुनाव मे भारत मे एक नयी क्रांति हुई है जिसने भारत की एक बड़ी आबादी को जाती पाती, अमीर ग़रीब का भेद भुला के, सेक्युलर राजनीति को ना बोलते हुए मोदी के पीछे गोलबंद कर दिया ! ये एक अभूतपूर्व दृश्य है भारत का ! इस जीत के पीछे संप्रदायिक ध्रुवीकरण सूंघने वाले भी चुप हैं क्यूकी अगर यही वजह होती तो राम मंदिर आंदोलन के समय भा ज पा को सबसे ज़्यादा सीटें आई होती !
आख़िर क्या था इतनी बड़ी जीत का राज़ ? हाँ, ये सही है की कॉंग्रेस के घोटाले जनता के सामने आए, मगर कॉंग्रेस घोटालेबाज़ कब नही थी ? और, क्या बी जे पी घोटाले नही करती ? वैसे भी भारत की जनता के लिए घोटाले सबसे बड़ा मुद्दा कभी नही रहा है, ख़ास कर किसी एक पार्टी को जिताने के लिए तो कभी नही ! हाँ, मोदी ने अपने आपको एक संभावना की तरह प्रस्तुत किया ! हाँ, उन्होने कॉंग्रेस पे सीधा प्रहार किया, हाँ वो काफ़ी आक्रामक रहे अपने चुनावी संबोधनो मे मगर ऐसी भंगिमा रखने वाले बहुत सारे लीडर काल खंड मे हुए हैं फिर भी इतनी बड़ी जीत कभी नही दिला पाए ! हर बार ऐसा है हुआ की कॉंग्रेस कमजोर हुई, लेकिन दूसरी पार्टियाँ मजबूत हुई,जिनके साथ सेकूलरिज़्म के नाम पे कॉंग्रेस सरकार बनाती रही ! इस बार ऐसी कौन से वजह थी की सारी सेक्युलर जमात औंधे मूह गिरी और इस हाल मे भी ना रही की कॉंग्रेस को समर्थन देके सरकार बनवा सके या अपनी सरकार बना सके ! इसके कई विश्लेषण इंटरनेट पे उपलभ्द हैं और उनसे मेरा कोई विरोध भी नही है लेकिन मैं उन सब विवेचनाओ के कारण को थोड़ी देर बाद की प्रतिक्रिया मानता हूँ ! मैं उस पहली घटना, पहले संवाद, पहला निर्णय की तलाश मे हूँ जिसने भारत की जनता जो अमूमन काफ़ी बिखरी मानसिकता वाली है और एक फोकस पे वोट देना उनके बस की बात नही मानीजाती थी अब तक ?